
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अरविंद केजरीवाल ने कहा...
अरविंद केजरीवाल ने कहा कल कोर्ट में करेंगे शराब घोटाले का खुलासा

सुनीता केजरीवाल ने संभाला मोर्चा
भाजपा और आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन
नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने कहा कि 28 मार्च को कोर्ट में अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले का खुलासा करेंगे। शराब घोटाले का पैसा कहां गया, यह बताएंगे। अरविंद केजरीवाल का संदेश पढ़ते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद जी का कहना है कि मैं जेल में हूं लेकिन उनकी आत्मा आपके साथ में है। वह दिल्ली में स्थानीय समस्याओं को लेकर चिंतित हैं।
इस बीच दिल्ली विधानसभा परिसर में भाजपा और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आमने-सामने होकर प्रदर्शन किया। भाजपा के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे तो वहीं आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल की रिहाई की। कार्यकर्ताओं ने अपनी शर्ट पर लिख रखा था मैं भी केजरीवाल। वहीं कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया।