Begin typing your search above and press return to search.

State
धर्म आधारित आरक्षण पर अमित शाह का बयान! कांग्रेस पर लगाया झूठ फैलाने का आरोप
Tripada Dwivedi
17 Dec 2024 11:22 PM IST

x
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्यसभा में "भारत के संविधान की 75 वर्षों की गौरवशाली यात्रा" विषय पर चर्चा के दौरान कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही है कि भाजपा आरक्षण की सीमा को 50% से बढ़ाने जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस OBC समुदाय का कल्याण नहीं चाहती, बल्कि उनकी मंशा मुसलमानों को धर्म के आधार पर आरक्षण देने की है।
गृह मंत्री ने आगे कहा कि देश के 2 राज्यों में धर्म के आधार पर आरक्षण दिया गया है, जो कि पूरी तरह असंवैधानिक है। भाजपा धर्म के आधार पर आरक्षण का कड़ा विरोध करेगी और जब तक भाजपा का एक भी सदस्य संसद में है, तब तक ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।
Next Story