Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अमित शाह ने किया एलान- हरियाणा में किसी भी हालत में मुस्लिम आरक्षण लागू नहीं होने देंगे

Tripada Dwivedi
16 July 2024 10:44 AM GMT
हरियाणा के महेंद्रगढ़ में अमित शाह ने किया एलान- हरियाणा में किसी भी हालत में मुस्लिम आरक्षण लागू नहीं होने देंगे
x

महेंद्रग, हरियाणा। ढ़केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज हरियाणा के महेंद्रगढ़ का दौरा किया। हरियाणा के महेंद्रगढ़ में पिछड़ा वर्ग सम्मान सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक में पिछड़े वर्ग का रिजर्वेशन छीनकर मुसलमानों को देने का काम किया है। अगर ये यहां भी आ गए तो यहां पर भी यही करेंगे। मैं आप सभी को आश्वस्त करना चाहता हूं कि हम हरियाणा में किसी भी हालत में मुस्लिम रिजर्वेशन लागू नहीं होने देंगे।

उन्होंने कहा कि 1957 में OBC रिजर्वेशन के लिए काका साहेब कालेलकर कमीशन बना लेकिन कांग्रेस ने सालों तक इसे लागू नहीं किया। 1980 में इंदिरा गांधी जी ने मंडल कमीशन को ठंडे बस्ते में डाल दिया। 1990 में जब इसे लाया गया तब राजीव गांधी ने 2 घंटे 43 मिनट तक भाषण करके OBC के रिजर्वेशन का विरोध किया।

भाजपा ने OBC कमीशन को संवैधानिक मान्यता देकर आपको संवैधानिक अधिकार देने का काम किया है। ये काम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जातिवाद और भ्रष्टाचार के सिवाय हरियाणा को कुछ नहीं दिया। कांग्रेस की सरकारें बनती थी, तो एक सरकार के आने पर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंचती था, दूसरी सरकार आती थी तो गुंडागर्दी चरम सीमा पर पहुंचती थी। एक सरकार एक जिले का विकास करती थी और दूसरी सरकार दूसरे क्षेत्र का विकास करती थी। जबकि भाजपा ने संपूर्ण हरियाणा का विकास करने वाली सरकार देने का काम किया है।

अब तक पंचायतों में जो रिजर्वेशन था, उसको भी बदलने का फैसला लिया गया है। पंचायतों में अब तक 8% रिजर्वेशन ग्रुप A के लिए था, उसके साथ 5% रिजर्वेशन ग्रुप B के लिए भी आज से शुरू हो जाएगा।

इससे हरियाणा की जनता के एक बहुत बड़े हिस्से को आरक्षण का फायदा मिलेगा। हरियाणा के पिछड़ा वर्ग ने हमेशा भाजपा को आशीर्वाद दिया है। अब भाजपा का कर्तव्य बनता है कि जितना आपने किया है, उससे ज्यादा कार्य करके हम आपके पास आएं।

उन्होंने कहा कि नायब सिंह की कैबिनेट ने तीन निर्णय लिए हैं। क्रीमी लेयर की लेयर की सीमा 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख कर दी गई है। इन 8 लाख में तनख्वाह और कृषि की आय भी नहीं गिनी जाएगी। अब हर बच्चे को OBC का फायदा मिलेगा।

Next Story