Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अमित शाह कांग्रेस पर बरसे, कहा- वह अपने पारंपरिक दर्शन खो चुके

Khursheed Saifi
30 April 2024 6:10 AM GMT
अमित शाह कांग्रेस पर बरसे, कहा- वह अपने पारंपरिक दर्शन खो चुके
x

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कांग्रेस को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि मुझे नहीं पता कि वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं, लेकिन उनके सहयोगियों की कमी है। उत्तर प्रदेश में स्थिति यह है कि वे अपने पारंपरिक दर्शन खो चुके हैं।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस लोगों को गुमराह कर रही है। आरक्षण को लेकर संविधान पर भ्रम फैला रहे हैं। शाह ने कहा कि कांग्रेस मेरा फेक वीडियो फैला रही है। इससे कांग्रेस की हताशा का पता चलता है। हम देश की नारी शाक्ति के साथ खड़े हैं। मेरा फेक वीडियो बनाकर फैला गया। इसके साथ ही उन्होंने राहुल पर निशाना साधते हुए कहा कि वह परंपरागत सीट छोड़कर भाग कर रहे हैं। कांग्रेस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। हम देश के मातृशक्ति के साथ खड़ें हैं और उनका अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे।

कर्नाटक टेप कांड पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। मैंने जो बोला था उसका पूरा रिकॉर्डिंग वीडियो है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रेवन्ना के मामले में कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रेवन्ना मामले पर भाजपा पूरी तरह स्पष्ट है। सात चरण के चुनाव में दो चरण का चुनाव हो चुका है। भाजपा पूरे विश्वास और जनसमर्थन के साथ 400 पार के साथ आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर पश्चिम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक सहित कई राज्यों में भाजपा जीत दर्ज करने वाली है।

Next Story