Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कर्नाटक से गृहमंत्री का कांग्रेस पर निशाना, कहा- वोक्कालिगा के वोट की वजह से नहीं की प्रज्वल रेवन्ना पर कार्रवाई

Khursheed Saifi
2 May 2024 11:15 AM GMT
कर्नाटक से गृहमंत्री का कांग्रेस पर निशाना, कहा- वोक्कालिगा के वोट की वजह से नहीं की प्रज्वल रेवन्ना पर कार्रवाई
x

हावेरी। कर्नाटक के हावेरी से प्रज्जवन रेवन्ना के अश्लील वीडियो पर अमित शाह ने कहा कि कर्नाटक में सरकार किसकी है। यहां पर कानून व्यवस्था के जिम्मेदारी कांग्रेस पार्टी की है। यह बात बात महीनों से जानते हैं, लेकिन उन्होंने उसे नहीं पकड़ा क्योंकि वोक्कालिगा का वोट समेटना चाहते हैं। इसके लिए कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम जिम्मेदार हैं।

प्रज्जवन रेवन्ना पर क्या आरोप है

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे और उनके पौत्र समेत पूरे खानदान पर सेक्स स्कैंडल का आरोप लगा है। जब इस मामले का खुलासा हुआ, तब पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। उन पर 1000 से ज्यादा महिलाओं के अश्लील वीडियो वायरल करने आरोप है। बताया जाता है कि इसमें कई और अन्य लोग भी शामिल हैं।

पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज की है। लेकिन इसका मुख्य आरोपी प्रज्जवना रेवन्ना को विदेश भगाने का भी आरोप है। भाजपा का कहना है कि कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है, इस पर कांग्रेस को ही कार्रवाई करनी चाहिए।

Next Story