Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कर्नाटक से अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- हर गर्मियों में विदेश की यात्रा पर जाते

Khursheed Saifi
2 April 2024 6:24 PM IST
कर्नाटक से अमित शाह ने राहुल पर साधा निशाना, कहा- हर गर्मियों में विदेश की यात्रा पर जाते
x

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहे हैं उसी गति से पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति का दौर शुरू हो गया। मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह ने कर्नाटक में एक तरफ राहुल गांधी पर हमला बोला वहीं, भाजपा के 400 पार नारे को दोहराया। शाह ने कहा कि अब की बार भाजपा प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में 400 से ज्यादा सीट जीतेगी। इसके साथ ही कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कोई मेल नहीं है वो परिवारवादियों की और भ्रष्टाचारियों का गुट है।

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि हमे पूरा भरोसा है। कर्नाटक में भाजपा 28 लोकसभा सीट जीतेगी। कर्नाटक की जमीन से भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि एनडीए और इंडिया ब्लॉक के बीच बिल्कुल भी तुलना नहीं की जा सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कभी छुट्टी नहीं लेते और कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी हर गर्मियों में विदेश की यात्रा पर जाते हैं।

पार्टी के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने बताया कि उन्होंने 60 फीसदी देश का भ्रमण किया है। हर जगह मोदी-मोदी के नारों की आवाज सुनाई दे रही है।

Next Story