Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यूपी की राजनीति में उथल-पुथल के बीच अखिलेश ने कहा- तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम कर रही है अपने दल में

Neelu Keshari
17 July 2024 8:25 AM GMT
यूपी की राजनीति में उथल-पुथल के बीच अखिलेश ने कहा- तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम कर रही है अपने दल में
x

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति में उथल-पुथल मचा हुआ है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बीच अनबन की खबरें को लेकर प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। इस बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में उत्तर प्रदेश में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। अखिलेश यादव ने केशव प्रसाद मौर्य की एक्स पोस्ट को लेकर भारतीय जनता पार्टी को घेरने की कोशिश की है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज बुधवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में, उत्तर प्रदेश में शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। तोड़फोड़ की राजनीति का जो काम भाजपा दूसरे दलों में करती थी, अब वही काम वो अपने दल के अंदर कर रही है, इसीलिए भाजपा अंदरूनी झगड़ों के दलदल में धंसती जा रही है। जनता के बारे में सोचनेवाला भाजपा में कोई नहीं है।

दरअसल केशव प्रसाद मौर्य ने जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद रविवार को कहा था कि संगठन, सरकार से बड़ा होता है। यही बयान आज ऑफिस ऑफ केशव प्रसाद मौर्य हैंडल से एक्स पर शेयर किया गया है जिसमें कहा गया है कि संगठन सरकार से बड़ा है, कार्यकर्ताओं का दर्द मेरा दर्द है। संगठन से बड़ा कोई नहीं, कार्यकर्ता ही गौरव है।

Next Story