Begin typing your search above and press return to search.

State
महायुति सरकार के गठन के बाद अजित पवार को बड़ी राहत! 1000 करोड़ की संपत्तियां मुक्त
Tripada Dwivedi
7 Dec 2024 2:07 PM IST

x
मुंबई। महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बन गई है। आज शनिवार को सीएम फडणवीस और दोनों डिप्टी सीएम ने विधायक पद की शपथ ले ली है। महायुति की सरकार बनते ही उपमुख्यमंत्री अजित पवार को बड़ी राहत मिली।
आयकर विभाग ने 2021 में जब्त की गई 1000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियों को मुक्त दिया है। यह कदम बेनामी संपत्ति लेनदेन रोकथाम अपीलीय न्यायाधिकरण द्वारा उन पर और उनके परिवार पर बेनामी संपत्ति के स्वामित्व के आरोपों को खारिज करने के बाद उठाया गया है।
क्या था मामला
आयकर विभाग ने 7 अक्टूबर 2021 को एनसीपी नेता और उनके परिवार से जुड़े कई ठिकानों पर छापे मारे थे। अजित पर बेनामी संपत्ति रखने का आरोप था। मामले में सतारा में एक चीनी मिल, दिल्ली में एक फ्लैट और गोवा में एक रिसॉर्ट सहित कई संपत्तियों को जब्त किया गया था।
Next Story