Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेलवे ने रद्द किए 19 ट्रेनें, कहीं इसमें आपकी ट्रेन तो शामिल नहीं

Neelu Keshari
17 Jun 2024 10:40 AM GMT
कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद रेलवे ने रद्द किए 19 ट्रेनें, कहीं इसमें आपकी ट्रेन तो शामिल नहीं
x

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले के फांसीदेवा इलाके में कंचनजंगा एक्सप्रेस ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद 19 ट्रेनें रद्द कर दी गईं। इसमें नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन समेत कई ट्रेन शामिल हैं।

न्यू जलपाईगुड़ी, सिलीगुड़ी जंक्शन, बागडोगरा और अलुआबारी रोड मार्ग पर रद्द की गई ट्रेनें-

1)19602 न्यू जलपाईगुड़ी - उदयपुर सिटी साप्ताहिक एक्सप्रेस 17.06.24.

2) 20503 डिब्रूगढ़ - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 16.06.24.

3) 12423 डिब्रूगढ़ - नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस 16.06.24.

4) 01666 अगरतला - रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 16.06.24.

5) 12377 सियालदाह - न्यू अलीपुरद्वार पदातिक एक्सप्रेस 16.06.24.

6) 06105 नागरकोइल जंक्शन - डिब्रूगढ़ स्पेशल 14.06.24.

7) 20506 नई दिल्ली - डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 16.06.24.

8) 12424 नई दिल्ली - डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस 16.06.24.

9) 22301 हावड़ा- न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस 17.06.24.

10) 12346 गुवाहाटी - हावड़ा सरायघाट एक्सप्रेस 17.06.24.

11) 12505 कामाख्या - आनंद विहार नॉर्थईस्ट एक्सप्रेस 17.06.24.

12) 12510 गुवाहाटी - बेंगलुरु एक्सप्रेस 17.06.24.

13) 22302 न्यू जलपाईगुड़ी- हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 17.06.24.

14) 15620 कामाख्या- गया एक्सप्रेस 17.06.24.

15) 15962 डिब्रूगढ़ - हावड़ा कामरूप एक्सप्रेस 17.06.24.

16) 15636 गुवाहाटी -ओखा एक्सप्रेस 17.06.24.

17) 15930 न्यू तिनसुकिया-ताम्बरम एक्सप्रेस 17.06.24.

18) 13148 बामनहाट - सियालदह उत्तर बंगा एक्सप्रेस17.06.24.

19) 22504 डिब्रूगढ़ - कन्याकुमारी एक्सप्रेस 17.06.24.

बता दें कि आज सुबह करीब 9 बजे अगरतला से रवाना हुई 13174 डाउन अगरतला-सियालदह कंचनजंगा एक्सप्रेस को एनएफ रेलवे के कटिहार डिवीजन के अंतर्गत रंगापानी और चतरहाट स्टेशन के बीच कंटेनर ले जा रहे मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मार दी। यह घटना न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर दूर हुई है। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।

Next Story