Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

संजौली के बाद सुन्नी में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों के खिलाफ दर्ज केस को वापस लेने की मांग

Tripada Dwivedi
14 Sep 2024 7:14 AM GMT
संजौली के बाद सुन्नी में अवैध मस्जिद निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों के खिलाफ दर्ज केस को वापस लेने की मांग
x

शिमला। हिमाचल के शिमला में संजौली में विवादित मस्जिद के अवैध निर्माण के खिलाफ हिंदू संगठन विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। शिमला और मंडी में प्रदर्शन करने के बाद आज हिंदू संगठन सुन्नी में प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसको देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। वहीं प्रदर्शन को देखते हुए ज्यादातर दुकानें बंद हैं।

प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल हैं। रैली सुन्नी चौक पर पहुंचने के बाद हिंदू संगठनों के नेताओं ने यहां लोगों को संबोधित किया। लोगों ने प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए मामलों को वापस लेने की मांग उठाई। लोगों ने प्रदेश सरकार को कहा कि यदि जल्द केस वापस नहीं लिए गए तो प्रदेश स्तर पर प्रदर्शन होंगे।

बता दें सुन्नी में भी काफी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। यहां पर भी एक मस्जिद का निर्माण किया गया है। वहीं प्रशासन का कहना है कि प्रदर्शन को लेकर किसी ने कोई अनुमति नहीं ली है न ही इसके लिए मंजूरी दी है लेकिन इसके बावजूद पुलिस ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है।

Next Story