Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

संजौली के बाद मंडी में उठा मस्जिद विवाद, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन

Tripada Dwivedi
13 Sep 2024 8:18 AM GMT
संजौली के बाद मंडी में उठा मस्जिद विवाद, हिंदू संगठनों ने किया विरोध प्रदर्शन
x

मंडी। हिमाचल प्रदेश के संजौली के बाद अब मंडी में भी मस्जिद विवाद उठ गया है। मंडी में अवैध मस्जिद निर्माण विवाद को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। फिलहाल विरोध प्रदर्शन के पहले ही जेल रोड इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई थी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है। मंडी में धारा 163 टूट गई है।

प्रदर्शन के दौरान डीसी मंडी अप्रूण देवगन ने बताया कि हर विभाग अपनी कार्रवाई कर रहा है। मुस्लिम समाज ने भी खुद अवैध निर्माण गिराया है। डीसी ने कहा कि अच्छी बात है कि प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने कई बातें हमारे सामने रखी है। मस्जिद सील करने के सवाल पर डीसी ने कहा कि निगम इसमें कार्रवाई करेगा और निगर निगम से प्रशासन सहयोग करेगा।

बता दें पुलिस ने जेल रोड के पास मस्जिद को जाने वाली सड़क बंद कर दी है। इस वजह से अब मंडी से रिवालसर को जाने वाला रास्ता बंद किया गया है। एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखा जाएगा। 300 पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और मंडी शहर के प्रवेश द्वार पर पुलिस नाके लगाए गए हैं। निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने पर 163 बीएनएस के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Next Story