Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

बीजेपी में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा- दिल्ली में भी लहराएगा भाजपा का परचम

Neelu Keshari
4 May 2024 12:45 PM GMT
बीजेपी में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा- दिल्ली में भी लहराएगा भाजपा का परचम
x

नई दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली आज शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी की मौजूदगी में दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अरविंदर सिंह लवली के अलावा कांग्रेस के पूर्व विधायक राज कुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमित मलिक समेत दिल्ली कांग्रेस इकाई के कुछ अन्य जाने-माने चेहरे भी भाजपा में शामिल हुए हैं।

बीजेपी में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है, इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं। मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी, आने वाले दिनों में दिल्ली में भी भाजपा का परचम लहराएगा।

बता दें कि अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। पार्टी छोड़ते समय उन्होंने कहा था कि वह बीजेपी में शामिल नहीं होंगे। वहीं आज वे बीजेपी में शामिल हो गए।

Next Story