Begin typing your search above and press return to search.

State
विवादित बयान देने के बाद अशोक चौधरी को मिला बड़ा पद, सीएम नीतीश ने जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव बनाया
Tripada Dwivedi
26 Sept 2024 5:24 PM IST

x
पटना। बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को जनता दल यूनाईटेड का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है। सीएम नीतीश कुमार ने उनका कद बढ़ा दिया है। अब मंत्री अशोक चौधरी की इंट्री राष्ट्रीय राजनीति में हो गई। बता दें कि बीते दिनों अशोक चौधरी ने नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने इशारों में सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सीएम नीतीश की बढ़ती उम्र पर निशाना साधा था। हालांकि अब नीतीश कुमार शोक चौधरी पर मेहरबान हो गए हैं। सीएम नीतीश कुमार ने उन्हें बड़ी जिम्मेमदारी है।
जनता दल यूनाइडेट की ओर से अशोक चौधरी की नियुक्ति को लेकर जानकारी साझा की गई है। जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी को तत्काल प्रभाव से जेडीयू का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।
Next Story