
आधी रात को शराब पीकर पॉर्न वीडियो देखा, जानें फिर किस दरिंदगी से कोलकाता डॉक्टर रेपकांड को दिया अंजाम!

कोलकाता। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर ने रेपकांड की वारदात के बारे में पता चला है। महिला डॉक्टर के परिजनों को पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी है। इस रिपोर्ट में हत्या, मौत से पहले की प्रकृति और सेक्सुअल पेनेट्रेशन की बात की कही गई है। इसमें बताया गया है कि पीड़िता की हत्या गला घोंटकर हुई थी। उससे पहले उसके साथ बलात्कार हुआ था।
इससे पहले ऑटोप्सी रिपोर्ट में भी आत्महत्या की संभावना को खारिज करते हुए कहा गया था कि पीड़िता की बलात्कार के बाद हत्या की गई थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि परिस्थितिजन्य साक्ष्य से पता चलता है कि आरोपी ने पहले महिला डॉक्टर की हत्या की फिर उसके साथ बलात्कार किया। इस बात के सबूत हैं कि डॉक्टर अस्पताल के सेमिनार हॉल में अकेली सो रही थी। जब उस पर आरोपी ने हमला किया तो महिला ने विरोध करने की और अपने आपको बचाने की कोशिश की लेकिन उसे गला घोंटकर मार दिया गया।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने फिर से उसका गला घोंटा इसलिए की वह मर गई है कि नहीं। फिर उसके बाद संभावना है कि हत्या के बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया था।
पुलिस ने बताया कि आरोपी हिंसक पोर्न वीडियो देखता था। उसने वारदात को अंजाम देने से पहले शराब पी थी। आरोपी संजय रॉय ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। खुद को फांसी दिए जाने की मांग की है।
महिला उस दिन तीन और डॉक्टर्स के साथ नाइट ड्यूटी पर थी। इनमें दो डॉक्टर चेस्ट मेडिसिन डिपार्टमेंट थे, एक ट्रेनी थी। एक कर्मचारी अस्पताल के हाउस स्टाफ से था। उस रात को इन सभी डॉक्टर्स और कर्मचारियों ने साथ में खाना खाया था।
इसके बाद महिला डॉक्टर रात को करीब दो बजे सोने के लिए अस्पताल के सेमिनार हॉल में चली गई। इसके बाद संजय रॉय पीछे के रास्ते से इस सेमिनार हॉल में आया और महिला की पहले हत्या की फिर उसको मार दिया। बता दें ये आरोपी ना तो अस्पताल के स्टाफ से था ना ही किसी मरीज का कोई रिश्तेदार था। वो कोलकाता पुलिस के लिए सिविक वांलटियर का काम करता था।