Begin typing your search above and press return to search.

State
महाराष्ट्र के रूझानों के अनुसार महायुति बहुमत के करीब, फिर बन सकती है शिंदे की सरकार
Tripada Dwivedi
23 Nov 2024 10:17 AM IST

x
मुबंई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के रुझान आज सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन को बड़ी जीत मिलती दिख रही है। महाराष्ट्र के शुरुआती रुझानों में महायुति बहुमत के करीब पहुंच गया है और 134 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि अघाड़ी गठबंधन 95 सीटों पर आगे है।
चुनाव आयोग के अनुसार महायुति 99 सीटों (बीजेपी 50, शिवसेना 27, एनसीपी 22) पर आगे है। वहीं महा विकास अघाड़ी 39 सीटों (एनसीपी-एससीपी 14, कांग्रेस 13, शिवसेना (यूबीटी) 12) पर आगे चल रही है। अन्य और निर्दलीय 13 पर आगे चल रही है।
Next Story