Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'आप' ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चौथी सूची की जारी, नायब सिंह सैनी को टक्कर देगें मेवा सिंह और जोगा सिंह

Tripada Dwivedi
11 Sep 2024 11:19 AM GMT
आप ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चौथी सूची की जारी, नायब सिंह सैनी को टक्कर देगें मेवा सिंह और जोगा सिंह
x

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए चौथी सूची जारी कर दी है। इस सूची में 21 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया है। आप ने अब तक 61 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।





आप ने लाडवा सीट से जोगा सिंह को कैंडिडेट बनाया है जहां से भाजपा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को उतारा है। इसी सीट पर कांग्रेस ने मेवा सिंह को टिकट दिया है। वहीं विनेश फोगाट जुलाना से चुनाव लड़ रही हैं। अब आम आदमी पार्टी ने यहां से कविता दलाल को दांव पर लगाया है।

Next Story