Begin typing your search above and press return to search.

State
आप सांसद संजय सिंह का आरोप: भाजपा केजरीवाल के क्षेत्र में मतदाता सूची से नाम कटवाने की साजिश रच रही है
Tripada Dwivedi
3 Jan 2025 1:21 PM IST

x
नई दिल्ली। आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा जानबूझकर अरविंद केजरीवाल के विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं के नाम कटवाने का अभियान चला रही है। यह एक सुनियोजित घोटाला है। जो लोग सालों से इस क्षेत्र में रह रहे हैं, उनके वोट हटाने की साजिश रची जा रही है।
संजय सिंह ने आगे कहा कि अगर वे मतदाता सूची से नाम हटवा सकते हैं, तो वे किसी भी हद तक जा सकते हैं। हमने बार-बार चुनाव आयोग से इस मामले में शिकायत की है। भाजपा चुनावी घोटाले के जरिए चुनाव जीतने का प्रयास कर रही है। चुनाव आयोग को इस मामले की तत्काल जांच करनी चाहिए।
Next Story