Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

चुनाव में 31 करोड़ 20 लाख महिलाओं सहित 64 करोड़ मतदाताओं के भाग लेने के साथ विश्व रिकॉर्ड बना:राजीव कुमार

Tripada Dwivedi
3 Jun 2024 7:52 AM GMT
चुनाव में 31 करोड़ 20 लाख महिलाओं सहित 64 करोड़ मतदाताओं के भाग लेने के साथ विश्व रिकॉर्ड बना:राजीव कुमार
x

नई दिल्ली। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस बार के चुनावों में मतदाताओं ने कई रिकॉर्ड कायम किए हैं। उन्होंने कहा कि इस बार महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर वोटिंग की है। राजीव कुमार ने कहा कि इस बार 31 करोड़ महिलाओं ने वोटिंग की है जो पहली बार हुआ है। उन्होंने कहा कि घर से ही वोटिंग करने का भी रिकॉर्ड बना है। भारत ने लोकसभा चुनाव में 31 करोड़ 20 लाख महिलाओं सहित 64 करोड़ 20 मतदाताओं के भाग लेने के साथ विश्व रिकॉर्ड बनाया।

चुनाव कर्मियों के सावधानीपूर्वक कार्य के कारण हमने 2024 के लोकसभा चुनाव में 39 पुनर्मतदान देखे जबकि 2019 में 540 पुनर्मतदान हुए थे। 39 में से 25 पुनर्मतदान केवल 2 राज्यों में हुए थे। यह उन आम चुनावों में से एक है जिसमें हमने हिंसा नहीं देखी।

Tripada Dwivedi

Tripada Dwivedi

    Next Story