Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हरियाणा में दोपहर तीन बजे तक 49.13 प्रतिशत हुआ मतदान

Neelu Keshari
5 Oct 2024 10:33 AM GMT
हरियाणा में दोपहर तीन बजे तक 49.13 प्रतिशत हुआ मतदान
x

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी शनिवार को वोटिंग हो रही है। वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुआ है जो शाम छह बजे तक चलेगा। राज्य की सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जा रहे हैं। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में कांटेदार मुकाबला है। चुनाव आयोग के मुताबिक, दोपहर तीन बजे तक 49.13 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है। दोपहर तीन बजे तक यमुनानगर में सबसे अधिक 56.79 फीसदी वोटिंग हुई है। तो वहीं गुरुग्राम में सबसे कम 38.61 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

बता दें कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में कुल 1,031 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें 101 महिलाएं हैं। हरियाणा के कुल 20,354,350 मतदाता इन उम्मीदवारों की किस्मत तय करेंगे। इनमें पुरुष मतदाता 10,775,957 महिला मतदाता 9,577,926 और अन्य मतदाता 467 शामिल है। वहीं 8 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Next Story