Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के साथ झूमे 43000 दर्शक, रोहित शर्मा ने कहा- मुझसे ज्यादा फैंस को इस वर्ल्ड कप की जरूरत थी, मिला 125 करोड

Tripada Dwivedi
4 July 2024 5:23 PM GMT
वानखेड़े स्टेडियम में टीम इंडिया के साथ झूमे 43000 दर्शक, रोहित शर्मा ने कहा- मुझसे ज्यादा फैंस को इस वर्ल्ड कप की जरूरत थी, मिला 125 करोड
x

मुंबई। विक्ट्री परेड नरीमन प्वाइंट से शुरू हुआ। सागर किनारे लाखों की भीड़ के बीच से वह डबल डेकर बस गुजरी जिस पर टीम इंडिया खुले में सवार थी। जब टीम इंडिया वानखेड़े स्टेडियम पहुंची तो वहां 43000 क्रिकेट प्रेमियों ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पूरे स्टेडियम के चक्कर लगाए और इस बीच लोग इंडिया इंडिया समेत कई नारे लगाते रहे। खिलाड़ियों ने हाथ हिला कर और नाचते झूमते हुए दर्शकों के अभिवादन का जवाब दिया।विक्ट्री परेड के दौरान रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ एक साथ दिखे। फैंस को देखते ही राहुल और रोहित ने हाथ मिलाए और फैंस की तरफ अपना जोशीला अंदाज दिखाया। दोनों ने एक-दूसरे को गले लगाया। टीम इंडिया हजारों दर्शकों के सैलाब को सलाम कर वानखेड़े स्टेडियम पहुंची जहां ढोल-ताशों के साथ टीम इंडिया का स्वागत किया गया। राष्ट्र गान से सम्मान समारोह की शुरुआत की गई।

रोहित शर्मा ने कहा कि वह जानते थे कि ये वर्ल्ड कप उनके लिए कितना मायने रखता है लेकिन मुंबई में जनसैलाब और वानखेड़े में फैंस को देख लगता है कि उनसे ज्यादा फैंस को इस वर्ल्ड कप की जरूरत थी। रोहित शर्मा के बाद राहुल द्रविड़ ने स्पीच दी और कहा कि आज उन्होंने जो देखा वो कभी अपने जीवन में नहीं भूल सकते। उन्होंने इतनी भीड़ नहीं देखी। द्रविड़ ने टीम के बारे में कहा कि ये टीम दमदार है जिसमें सीनियर खिलाड़ियों ने अपना रोल निभाया और इस टीम में कभी हार न मानने का जज्बा है।

विराट कोहली सबसे पहले स्टेडियम में आए और सड़कों पर मौजूद सभी लोगों का शुक्रिया कहा। उन्होंने कहा कि बीते चार दिन काफी उतार-चढ़ाव भरे रहे। बारबाडोस में वह तूफान में फंस गए थे और भारत आना चाहते थे। और फिर भारत में जो हुआ वो हैरान करने वाला था वो अविश्वस्नीय था।

अपनी स्पीच के दौरान कोहली ने भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए तालियां बजवाईं और पूरा स्टेडियम बूम-बूम बुमराह करने लगा। कोहली ने कहा कि बुमराह ने कई बार टीम की मैच में वापसी कराई। टीम इंडिया वानखेड़े में पहुंचने के बाद जमकर नाची। टीम इंडिया को बीसीसीआई के अधिकारियों ने 125 करोड़ की ईनामी राशि देकर सम्मानित किया। बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, सचिव जय शाह, कोषाध्याक्ष आशीष शेलार, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला मौजूद रहे।

टीम इंडिया ने स्टेडियम का चक्कर लगा के दर्शकों का अभिवादन किया। टीम के खिलाड़ी फैंस को अपने ऑटोग्राफ वाली गेंदें फेंके के दे रहे थे।

Next Story