Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

3 अर्थशास्त्रियों को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, जानें कौन है वह अर्थशास्त्री

Tripada Dwivedi
14 Oct 2024 11:30 AM GMT
3 अर्थशास्त्रियों को मिला अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार, जानें कौन है वह अर्थशास्त्री
x

नई दिल्ली। अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार का एलान हो गया है। वर्ष 2024 के लिए आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार डारोन ऐसमोग्लू (Daron Acemoglu), साइमन जॉनसन (Simon Johnson) और जेम्स ए रॉबिन्स (James A. Robinson)को दिया गया। रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज की नोबेल समिति ने कहा कि तीनों अर्थशास्त्रियों ने किसी देश की समृद्धि के लिए सामाजिक संस्थाओं के महत्व को प्रदर्शित किया है। कानून के खराब शासन वाले समाज और आबादी का शोषण करने वाली संस्थाएं बेहतर बदलाव नहीं लाती हैं। पुरस्कार विजेताओं के शोध से हमें यह समझने में मदद मिलती है कि ऐसा क्यों होता है। यह घोषणा सोमवार को स्टॉकहोम में की गई। ऐसमोग्लू और जॉनसन मैसाचुसेट्स इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में काम करते हैं और रॉबिन्सन शिकॉगो विश्वविद्यालय में अपना शोध करते हैं।

बता दें अर्थशास्त्र पुरस्कार को पहले बैंक ऑफ स्वीडन पुरस्कार के रूप में जाना जाता था। आर्थिक विज्ञान का यह पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति दिया जाता है। बैंक ऑफ स्वीडन ने 1968 में नोबेल की स्मृति में इसकी शुरुआत की थी। वहीं पिछले सप्ताह चिकित्सा, भौतिकी, रसायन विज्ञान, साहित्य और शांति के लिए नोबेल पुरस्कारों की घोषणा की गई थी।

Next Story