Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

यूट्यूब शो 'India’s Got Latent' विवादों में, यूट्यूबर्स समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा के खिलाफ शिकायत दर्ज

Tripada Dwivedi
10 Feb 2025 2:38 PM IST
यूट्यूब शो India’s Got Latent विवादों में, यूट्यूबर्स समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा के खिलाफ शिकायत दर्ज
x

नई दिल्ली। यूट्यूब पर प्रसारित होने वाला कॉमेडी-टैलेंट शो India’s Got Latent इन दिनों विवादों में घिर गया है। यह शो लंबे समय से चल रहा है, लेकिन हाल ही में इसके कंटेंट और भाषा को लेकर आलोचना तेज हो गई है।

क्या है विवाद?

इस शो के लेटेस्ट एपिसोड में होस्ट समय रैना और जज पैनल में शामिल प्रमुख यूट्यूबर्स द्वारा की गई अभद्र टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर भारी नाराजगी देखी जा रही है। खासतौर पर रणवीर इलाहाबादिया द्वारा माता-पिता पर किए गए भद्दे कमेंट ने विवाद को और बढ़ा दिया है।

मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज

समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया और अपूर्वा के खिलाफ मुंबई पुलिस में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। आरोप है कि शो में अनुचित भाषा और आपत्तिजनक कंटेंट को बढ़ावा दिया गया हैं।

शो के कुछ क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें अश्लील भाषा, माता-पिता पर आपत्तिजनक टिप्पणी और निजी अंगों को लेकर मजाक किए गए हैं। इसे लेकर ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लोगों ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

इस मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मुझे इस शो के बारे में जानकारी मिली है। मैंने इसे अभी तक नहीं देखा, लेकिन चीजों को गलत तरीके से प्रस्तुत किया गया है। हर किसी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन यह स्वतंत्रता तब खत्म हो जाती है जब हम दूसरों के अधिकारों का हनन करने लगते हैं। हमारे समाज में कुछ नियम बनाए गए हैं और यदि कोई उनका उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ उचित कार्रवाई होनी चाहिए।

Next Story