Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

योगी आदित्यनाथ ने बताया दिल्ली में भाजपा के परचम लहराने का कारण, जानें क्या?

Tripada Dwivedi
8 Feb 2025 4:42 PM IST
योगी आदित्यनाथ ने बताया दिल्ली में भाजपा के परचम लहराने का कारण, जानें क्या?
x

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब दिल्ली विकास के पथ पर आगे बढ़ेगी और दिल्ली की जनता को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलेगा। मैं दिल्ली में विजयी हुए सभी उम्मीदवारों को बधाई देना चाहता हूं। साथ ही, मैं पीएम मोदी, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा, और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 2.5 दशक के बाद दिल्ली में भाजपा को सत्ता में वापस लाने के लिए बधाई देता हूं।

उन्होंने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि AAP की वजह से पिछले 11 वर्षों से विकास कार्यों में बाधा आ रही थी, जो अब खत्म हो जाएगी।

मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजे 'परिवारवाद' और झूठ की राजनीति पर पूर्ण विराम लगा देंगे। जनता ने साफ कर दिया है कि समाजवादी पार्टी चाहे जितना भी दुष्प्रचार कर ले, जनता उन्हें सजा देने वाली है।

भाजपा की जीत को पीएम मोदी के नेतृत्व की जीत बताया

योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जीत बताया। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव और मिल्कीपुर उपचुनाव के नतीजों ने झूठ और लूट की राजनीति पर पूर्ण विराम लगा दिया है। यह पिछले 11 वर्षों से पीएम मोदी के नेतृत्व में किए गए विकास कार्यों की जीत है।

बता दें, कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। रुझानों और चुनाव आयोग के आंकड़ो में भारतीय जनता पार्टी 08 सीटों पर आगे चल रही है और 40 सीट जीत चुकी है। जबकि आम आदमी पार्टी 07 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। 17 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।

Next Story