Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

world health day: दोनों हाथों को नियमित रूप से रगड़ने के एक से बढ़कर एक अद्भुत फायदे, पढ़कर आप रह जाएंगे अवाक

Varta24 Desk
8 April 2025 6:00 AM IST
world health day: दोनों हाथों को नियमित रूप से रगड़ने के एक से बढ़कर एक अद्भुत फायदे, पढ़कर आप रह जाएंगे अवाक
x

नई दिल्ली। आमतौर पर आपने कई बार देखा होगा कि सर्दियों में ज्यादातर लोग दोनों हाथों को आपस में रगड़ते हैं और इससे हाथ गर्म हो जाते हैं। शरीर को गर्मी भी लगती है। इससे ठंड कम हो जाती है। साथ ही आपने देखा होगा कि अगर किसी को चक्कर आ रहा हो या वह बीमार हो तो उसके हाथों या तलवों को रगड़ा जाता है। आपने कभी-कभी घर के लोगों या बुजुर्गों को देखकर ऐसा किया होगा। लेकिन बहुत से लोग नहीं जानते कि इससे क्या फायदे होते हैं। आज हम आपको यही बताने जा रहे हैं।

हथेलियाँ आपस में रगड़ने के फायदे

1) रक्त संचार बढ़ता है: जब हम दोनों हथेलियों को आपस में रगड़ते हैं तो शरीर में रक्त संचार बढ़ता है, जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। इससे हमें बेहतर महसूस भी होता है। इस तरह हमें रोजमर्रा के काम करने में कोई परेशानी नहीं होती है।

2) आंखों के लिए फायदे: आपको यह पढ़कर आश्चर्य होगा कि अपनी हथेलियों को आपस में रगड़ना आपकी आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। हाथों की गर्माहट से आंखों पर तनाव कम होता है। ऐसा करने से आंखों के आसपास रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है। इसके लिए आप शुरुआत में अपने हाथों को धीरे-धीरे रगड़ें और धीरे-धीरे गति बढ़ाएं। जब हाथ हल्के गर्म हो जाएं तो इसे आंखों पर लगाएं। इससे आंखों की रोशनी और चमक भी बढ़ेगी।

3) तनाव होगा कम : हाथ रगड़ना हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है। क्योंकि यह मस्तिष्क को आराम देता है। इस एक्सरसाइज को करने से दिमाग सही तरीकों से काम करता है। आप सकारात्मक महसूस करते हैं। इस क्रिया को सुबह के समय करने से आप तरोताजा महसूस कर सकते हैं।

4) सर्दियों में फायदेमंद: सर्दियों में अक्सर लोगों के हाथ ठंडे हो जाते हैं, इसलिए राहत पाने के लिए लोग अपने हाथों को आपस में रगड़ते हैं। ऐसा करने से शरीर में गर्मी पैदा होती है। सर्दियों में ठंडी हवा के कारण उंगलियां सख्त हो जाती हैं, हाथों को आपस में रगड़ने से मांसपेशियां सक्रिय हो जाती हैं और जकड़न कम हो जाती है।

Next Story