Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

माणा में भारी बर्फबारी के बीच मजदूरों से बनवा रहे थे सड़क,हुआ हिमस्खलन, 57 दबे, रेस्क्यू जारी

Varta24 Desk
28 Feb 2025 2:37 PM IST
माणा में भारी बर्फबारी के बीच मजदूरों से बनवा रहे थे सड़क,हुआ हिमस्खलन, 57 दबे, रेस्क्यू जारी
x

चमोली। उत्तराखंड में फरवरी के महीने में भारी बर्फबारी देखने के लिए मिल रही है। दरअसल,पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बीच आज भारत-चीन सीमा क्षेत्र में माणा कैंप के पास भारी हिमस्खलन हुआ है। इस कारण 57 मजदूर बर्फ में दब गए हैं। हालांकि 16 मजदूरों को निकाल लिया गया है जबकि और मजदूर के दबे होने की खबर है। बता दें कि बर्फबारी के बीच BRO (बार्डर रोड आर्गनाइजेशन) मजदूरों से सड़क बनवा रही थी। माणा भारत का अंतिम गांव है।

हिमस्खलन होने से मजदूरों के दबने की सूचना

बता दें क्षेत्र में मौसम खराब होने के कारण संचार सेवा भी ठप हो गया है। इस मामले में चमोली के जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि माणा और उसके पास के बीच हिमस्खलन होने से मजदूरों के दबने की सूचना है। एयर फोर्स से मदद मांगी जा रही है। सेना, आईटीबीपी रेस्क्यू में लगी है। एनडीआरएफ की टीम को भी भेज दिया गया है।

बदरीनाथ हाईवे के हनुमान चट्टी से आगे बर्फबारी के कारण अवरुद्ध होने से एनडीआरएफ की टीम माणा कैंप तक भी नहीं पहुंच पाई है।

Next Story