Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

हरियाणा की महिलाओं को मिलेंगे प्रतिमाह ₹2100, जानें कौन होंगी लाभार्थी

Varta24Bureau
17 March 2025 5:46 PM IST
हरियाणा की महिलाओं को मिलेंगे प्रतिमाह ₹2100, जानें कौन होंगी लाभार्थी
x

चंडीगढ़। हरियाणा की महिलाओं के लिए सरकार की ओर से एक बड़े तोहफे का ऐलान हो चुका है। हरियाणा के वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण के दौरान ‘लाडो लक्ष्मी योजना’ के बजट का ऐलान किया। इसके तहत हरियाणा की महिलाओं को प्रतिमाह ₹2100 दिए जाएंगे।

किन महिलाओं का मिलेगा लाभ?

वित्त मंत्री के अनुसार 18 वर्ष या इससे अधिक आयु की महिलाएं, जो आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, इस योजना का लाभ उठा सकती हैं। हरियाणा सरकार ने इस योजना के तहत वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 5,000 करोड़ की राशि प्रदान करने का ऐलान किया है।

बीजेपी ने अपने 2024 विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में इस योजना को शामिल किया था। अब इसे लागू करने की पूरी तैयारी की जा रही है। इस आर्थिक सहायता से महिलाओं के सशक्तिकरण में बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। हरियाणा के वित्त मंत्री ने कहा कि यह महिलाओं को अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा।

Next Story