
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- AAP की हार के बाद...
AAP की हार के बाद दिल्ली सचिवालय को क्यों किया गया सील, वीके सक्सेना ने दिया ये निर्देश...

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी बड़े बहुमत से जीत हासिल की है। भाजपा ने आम आदमी पार्टी को लगातार चौथी बार सत्ता में आने से रोक दिया और 27 साल बाद दिल्ली में सरकार बनाने जा रही है।
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, साथ ही पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। यह आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बड़ा झटका साबित हुआ है।
वहीं, दिल्ली में सत्ता परिवर्तन को देखते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने एक आदेश जारी किया है। इसमें दिल्ली सचिवालय के दस्तावेजों की सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं। कोई भी फाइल, दस्तावेज, कंप्यूटर हार्डवेयर आदि बिना अनुमति के सचिवालय से बाहर नहीं ले जाया जा सकता। साथ ही सभी विभागों, एजेंसियों और मंत्रिपरिषद के कैंप कार्यालयों को बिना अनुमति कोई रिकॉर्ड या फाइल हटाने से मना किया गया है।