Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

टीम रेखा में कौन से मंत्री के पास कितनी संपत्ति ? जानें कौन हैं सबसे अमीर

Varta24 Desk
20 Feb 2025 3:53 PM IST
टीम रेखा में कौन से मंत्री के पास कितनी संपत्ति ? जानें कौन हैं सबसे अमीर
x

नई दिल्ली। नई सरकार का गठन हो गया है। जिसमें सीएम के साथ 6 मंत्री ने शपथ लिया है। अगर बात की जाए रेखा गुप्ता सरकार के मंत्री की शिक्षा और संपत्ति के बारे में तो मनजिंदर सिंह सिरसा 12वीं पास हैं। जबकि जनकपुरी से जीते आशीष सूद के पास बीकॉम की डिग्री और बवाना से जीते रविंद्र इंद्रराज सिंह बीए पास हैं। स्नातक मंत्रियों में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और विकासपुरी से जीते पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। पेशे से डेंटिस्ट पंकज के पास बीडीएस की डिग्री है। जबकि सीएम रेखा गुप्ता ने मेरठ की चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी की है। वहीं नई दिल्ली सीट पर अरविंद केजीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा और करावल नगर से जीते कपिल मिश्रा सबसे पढ़े लिखे मंत्री हैं। कपिल मिश्रा के पास एमए सोशल वर्क की डिग्री है, और प्रवेश वर्मा ने एमबीए किया है। दिल्ली कैबिनेट के मंत्रियों के पेशे की बात की जाए तो खुद मुख्यमंत्री पेशे से वकील हैं। रेखा गुप्ता के छह सहयोगियो में से पांच ने चुनावी हलफनामे में अपना पेशा व्यवसाय बताया है। इन मंत्रियों में प्रवेश वर्मा, मनजिंदर सिरसा, कपिल मिश्रा, आशीष और रविंद्र इंद्रराज सिंह शामिल हैं। बता दें मनजिंदर सिरसा ने व्यवसाय के साथ किसानी को भी अपना पेशा बताया है। वहीं, प्रवेश वर्मा और रविंद्र इंद्रराज सिंह ने व्यवसाय के साथ समाज सेवा को भी अपना पेशा बताया है।

मनजिंदर सिंह सिरसा के पास बंपर संपत्ति

बता दें कि दिल्ली की नई सरकार के सभी मंत्री करोड़पति है। सीएम रेखा गुप्ता कैबिनेट की औसत संपत्ति 56.03 करोड़ रुपये है। छह में दो मंत्रियों की संपत्ति 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। इनमें प्रवेश वर्मा और मनजिंदर सिंह सिरसा का नाम शामिल है जबकि मनजिंदर सिंह सिरसा कैबिनेट के सबसे अमीर मंत्री हैं। उनके पास 248.85 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं, प्रवेश वर्मा के पास 115.63 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है। वहीं कपिल मिश्रा इस कैबिनेट में सबसे कम संपत्ति वाले मंत्री हैं। चुनावी हलफनामे में उन्होंने अपने पास कुल 1.06 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बताई गई है।

Next Story