
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पति की हत्या करने वाली...
पति की हत्या करने वाली बेटी को मां ने बताया बदतमीज तो पिता ने कहा फांसी पर लटका दो

मेरठ। उत्तरप्रदेश के मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति सौरभ की बेरहमी से हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव के टुकड़े कर ड्रम में रख उसकी चिनाई कर दी। आरोपी महिला और उसका प्रेमी पुलिस की गिरफ्त में हैं। इसी मामले में मुस्कान की मां ने अपना बयान दिया है।
मां ने बेटी को बताया बदतमीज
मीडिया के साथ बातचीत में आरोपी महिला की मां ने बताया कि अपने पति के लंदन जाने के बाद से ही मुस्कान रेंट पर रहती थी। मां ने कहा कि हमने उसे साथ रहने के लिए कहा था, लेकिन रोकटोक की वजह से वो हमारे साथ नहीं रहना चाहती थी। उन्होंने कहा कि मुस्कान की अपने ससुराल में भी नहीं बनती थी। वह बस एक साल ही ससुराल में रही। सौरभ मुस्कान से ब्लाइंड लव करता था। लड़की ही हमारी बदतमीज थी।
उन्होंने आगे कहा कि सौरभ और उसके परिवार को न्याय मिलना चाहिए। सौरभ के साथ गलत हुआ, उसने मुस्कान के लिए अपने परिवार को भी छोड़ दिया था।
पिता ने कहा फांसी होनी चाहिए
मुस्कान के पिता ने कहा कि सौरभ हमेशा मुस्कान को सपोर्ट करता था। उन्होंने कहा कि मुस्कान जैसे इंसान को जीने का कोई हक नहीं, उसे फांसी होनी चाहिए।