
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- पति ने शारीरिक संबंध...
पति ने शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की तो यह शिकायत लेकर महिला पहुंची पुलिस के पास, जानें पूरा मामला

बुलंदशहर। शादी के करीब ढाई साल बाद जब पति ने पत्नी से शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो उसने मना कर दिया और पहुंच गई पुलिस के पास। अब इस मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
दरअसल अनूप शहर क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने मई, 2022 में शादी की थी। शादी के बाद सब ठीक-ठाक चल रहा था लेकिन बीते साल के आखिरी महीने में जब पति ने रक्तदान किया तब यह बात सामने आई कि पति एचआईवी पॉजिटिव है। इसके बाद पति ने पत्नी का ब्लड टेस्ट कराया तो वह नेगेटिव निकला।
इस पर डॉक्टर ने फिजिकल रिलेशन बनाने से मना कर दिया लेकिन पति ने नहीं माना। पति ने जनवरी में पत्नी से जबरदस्ती सेक्स करने की कोशिश की लेकिन उसने विरोध कर दिया। इस पर पति और उसके माता-पिता ने महिला की पिटाई कर दी। महिला को यह नागवार नहीं गुजरा। वह सीधे पुलिस के पास पहुंच गए गई लेकिन पुलिस ने भी इसकी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।
अंततः यह मामला एसएसपी के पास पहुंचा तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस घटना के बाद महिला अपने मायके में रह रही है।