Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

दिल्ली एनसीआर में होली के दिन मौसम हुआ सुहाना, जानें कब तक बारिश की है संभावना

Varta24 Desk
14 March 2025 8:41 PM IST
दिल्ली एनसीआर में होली के दिन मौसम हुआ सुहाना, जानें कब तक बारिश की है संभावना
x

नई दिल्ली। दिल्ली में होली का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। वहीं एक दूसरे को गुलाल लगाकर लोग रंगों के उत्सव का जश्न मना रहे हैं। होली के साथ अब दिल्ली एनसीआर में मौसम भी सुहाना हो गया है। होली के मौके पर तेज धूप से लोगों राहत मिली है। इसके साथ ही कई जगहों पर बूंदा-बांदी बारिश भी हुई है।

आज दिन भर छाए रहे बादल

दरअसल इससे पहले दिल्ली एनसीआर में आज दिन भर बादल छाए रहे। इसके बावजूद बढ़ते तापमान पर ब्रेक नहीं लगा है। अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री अधिक 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह इस सीजन का दूसरा सबसे अधिक तापमान रहा। इससे पहले 11 मार्च को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान बढ़ने के कारण सुबह भी गर्म रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ में 14 मार्च से 16 मार्च तक हल्की बारिश होने की संभावना है। इस हल्की बारिश के कारण 16 मार्च से 18 मार्च तक तापमान में गिरावट देखने के लिए मिलेगी जबकि 17 मार्च को अधिकतम तापमान 29-31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री के बीच रहेगा। 18 मार्च से मौसम साफ होने लगेगा और इस कारण तापमान में बढ़ोतरी होनी शुरू होगी। 19 मार्च तक अधिकतम तापमान 33-35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15-17 डिग्री के बीच दर्ज किया जाएगा।

Next Story