Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Wayanad Landslide: प्रियंका गांधी ने भूस्खलन से प्रभावित छात्रों के लिए शुरू की छात्रवृत्ति, कहा- भविष्य में आपके जीवन को आसान बनाएंगे

Varta24Bureau
29 March 2025 7:13 PM IST
Wayanad Landslide: प्रियंका गांधी ने भूस्खलन से प्रभावित छात्रों के लिए शुरू की छात्रवृत्ति, कहा- भविष्य में आपके जीवन को आसान बनाएंगे
x
प्रियंका गांधी ने वायनाड में शैक्षिक पुनर्वास के लिए किया छात्रवृत्ति वितरण

वायनाड। कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने वायनाड भूस्खलन से प्रभावित छात्रों को शिक्षा सुनिश्चित करने का वादा किया। उन्होंने कहा कि यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) यह सुनिश्चित करेगा कि ऐसे छात्र अपनी शिक्षा जारी रख सकें।

प्रियंका ने शैक्षिक पुनर्वास के लिए किया छात्रवृत्ति वितरण

बीते साल केरला के वायनाड में हुए भूस्खलन में बड़े पैमाने पर हानि हुई थी। इस तबाही से छात्रों की शिक्षा पर भी प्रभाव पड़ा था। अब कलपेट्टा में मुंडक्कई-चूरलमाला क्षेत्र में बचे छात्रों के लिए वायनाड सांसद प्रियंका गांधी ने छात्रवृत्ति वितरण किया। इसके उद्घाटन के दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि इस भूस्खलन में बाहर पढ़ने वाले छात्र बच गए, लकिन दुखद ये रहा कि उन्होंने अपने परिवारों को खो दिया।

प्रियंका ने कहा कि हम आपको वह वापस नहीं दे सकते जो आपने खोया है, लेकिन हम भविष्य में आपके जीवन को आसान बना सकते हैं। उन्होंने बताया कि वायनाड के 121 छात्र वर्तमान में पूर्ण छात्रवृत्ति पर NICHE कन्याकुमारी में पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं कर्नाटक के येनेपोया विश्वविद्यालय ने वायनाड के चार छात्रों के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की है। इसके लिए उन्होंने विभिन्न संस्थानों की ओर से की गई सहायता की भी सराहना की।

केंद्र सरकार पर कसा तंज

प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार संसद में इस चर्चा को रोक रही है और विपक्ष की आवाज दबाकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का दृष्टिकोण किसी भी तरह से चर्चा को टालना है, इसके लिए वह विभिन्न हथकंडे अपना रहे हैं।

Next Story