Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

Wakf Amendment Bill: अखिलेश ने भाजपा में अध्यक्ष चुनने की बात पर कसा तंज तो अमित शाह ने ली चुटकी, कही ये बात

Varta24 Desk
2 April 2025 9:26 AM
Wakf Amendment Bill: अखिलेश ने भाजपा में अध्यक्ष चुनने की बात पर कसा तंज तो अमित शाह ने ली चुटकी, कही ये बात
x
अमित शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा के 10-12 करोड़ पंजीकृत सदस्य हैं।

नई दिल्ली। वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अभी तक ये पार्टी अपने अध्यक्ष का चुनाव नहीं कर सकी है। इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा के 10-12 करोड़ पंजीकृत सदस्य हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 लोगों के परिवार वालों में नही चुनना

वक्फ बिल पर चर्चा के बीच अखिलेश यादव ने कहा कि आज जो बिल पेश हुआ है, मैंने समझा है, उम्मीद है, लेकिन कैसे है। बीजेपी के अंदर मुकाबला चल रहा है कि खराब हिन्दू कौन है? अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि ये लोग अभी तक अपना राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं चुन पाए। अखिलेश यादव के इतना बोलते ही अमित शाह सीट से खड़े हो गए। अमित शाह ने जवाब देते हुए कहा कि हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष 5 लोगों के परिवार वालों में नहीं चुनना।

1000 हिंदू तो खो गए हैं कहा हैं वो

वक्फ बिल पर चर्चा के बीच अखिलेश यादव ने कहा ये लोग नोटबंदी लेकर आए क्या हुआ? गंगा यमुना साफ हुई ? गोद लिए हुए गांव उनका क्या हुआ? ईद पर सभी धर्म के नेता जाते हैं, लेकिन इस बार पाबंदी थी। क्या संविधान यही सिखाता है? बीजेपी नए बिल के साथ अपनी नाकामी छुपाती है। महाकुंभ में कितने लोगों की जान गई पता है न सबको। बीजेपी के लोगों ने 100 करोड़ लोगों को बुला लिया बिना तैयारी के, 1000 हिंदू तो खो गए हैं कहा हैं वो?

वक्फ बिल सरकार की सोची समझी रणनीति

अमित शाह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव में थोड़ा समय लग रहा है, लेकिन मैं ये बात गारंटी से कह सकता हूं कि आपकी पार्टी में अध्यक्ष के चुनाव में बिल्कुल भी समय नहीं लगेगा। आप 20-25 साल अध्यक्ष रहेंगे। अमित शाह की टिप्पणी पर अखिलेश यादव भी मुस्कुराते हुए नजर आए। अखिलेश ने आगे कहा कि वक्फ बिल जो लेकर आए हैं ये सोची समझी रणनीति है। सपा इसका विरोध करती है वोट पड़ेगी तो सपा वक्फ के खिलाफ वोट करेगी।

Next Story