Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रूस को तोहफा और यूक्रेन को झटका दे सकते हैं ट्रंप, क्रीमिया पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में अमेरिकी राष्ट्रपति

Varta24 Desk
19 April 2025 11:06 AM IST
रूस को तोहफा और यूक्रेन को झटका दे सकते हैं ट्रंप, क्रीमिया पर बड़ा फैसला लेने की तैयारी में अमेरिकी राष्ट्रपति
x

नई दिल्ली। रूस और यूक्रेन विवाद के बीच जेलेंस्की को एक झटका देने वाली खबर सामने आई है। जहां रूस ने साल 2014 में क्रीमिया पर अपना कब्जा किया था। हालांकि इससे पहले यह हिस्सा यूक्रेन के पास था। वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन और रूस के बीच शांति समझौते के तहत अमेरिका क्रीमिया पर रूसी नियंत्रण को मान्यता देने को तैयार है। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

दोनों देशों के बीच तत्काल युद्ध विराम शामिल

बता दें कि जेलेंस्की कई मौकों पर क्रीमिया को रूस को सौंपने से इनकार कर चुके हैं जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप हर हाल में यूक्रेन और रूस के बीच शांति समझौता चाहते हैं। शांति प्रस्ताव में दोनों देशों के बीच तत्काल युद्ध विराम शामिल है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस प्रस्ताव के बारे में अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के बीच फोन पर बात भी हुई। प्रस्ताव के कुछ हिस्सों पर अभी चर्चा जारी है। हालंकि अगले हफ्ते अमेरिका लंदन में यूरोप और यूक्रेन के साथ इस पर बात करेगा।

मास्को पर प्रतिबंधों में ढील देने की शर्त शामिल

वहीं अगर अमेरिका क्रीमिया पर रूसी कब्जे को मान्यता देता है तो यह व्लादिमीर पुतिन के लिए एक बड़ा तोहफा होगा। रूस लंबे समय से चाहता था कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय क्रीमिया पर रूसी कब्जे को मान्यता दे। डोनाल्ड ट्रंप ने उम्मीद जताई है कि दोनों ही पक्ष युद्ध विराम पर आगे बढ़ने पर सहमत होंगे। अगर किसी पक्ष ने समर्पण की कमी दिखाई तो अमेरिका खुद को इससे अलग कर लेगा।

वहीं अमेरिका ने पेरिस में अपने सहयोगी देशों के सामने शांति प्रस्ताव की रुपरेखा पेश की। इसमें युद्ध को समाप्त करने और स्थायी युद्धविराम की स्थिति में मास्को पर प्रतिबंधों में ढील देने की शर्त शामिल है।

Next Story