Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर यूपी भाजपा मना रही उत्सव, बोले सीएम- 2017 से पहले न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी

Varta24 Desk
24 March 2025 12:31 PM IST
योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर यूपी भाजपा मना रही उत्सव, बोले सीएम- 2017 से पहले न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी
x
योगी सरकार के 8 साल पूरे होने पर जनता का किया धन्यवाद, यह उत्सव 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा।

लखनऊ। यूपी सीएम योगी ने अपनी सरकार के 8 साल पूरे होने के अवसर पर यूपी सूचना विभाग की पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुरक्षा और सुशासन के 8 साल पूरे हो गए हैं। यूपी की डबल इंजन सरकार ने आज 8 साल पूरे कर लिए हैं। मैं उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देता हूं।

दरअसल, योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर यूपी भाजपा उत्सव मना रही है। इसकी शुरुआत आज से हो गई। यह उत्सव 14 अप्रैल तक मनाया जाएगा। इसके तहत भाजपा प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की आठ वर्ष की उपलब्धियों के साथ जनसंवाद करेगी। इस क्रम में जिला स्तर पर कार्यशालाएं होंगी।

8 साल पहले के इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्थव्यवस्था की हालत छिपी नहीं

सीएम योगी ने आगे कहा कि हममें से ज्यादातर लोग जानते हैं कि 8 साल पहले यूपी की स्थिति और पहचान क्या थी। 8 साल पहले यूपी के इंफ्रास्ट्रक्चर और अर्थव्यवस्था की हालत किसी से छिपी नहीं थी। यूपी के सामने पहचान का संकट था, किसान आत्महत्या कर रहे थे, युवा संघर्ष कर रहे थे, बेटियां और व्यापारी असुरक्षित थे और लोग दंगों और ध्वस्त कानून व्यवस्था की वजह से खराब अर्थव्यवस्था को बर्दाश्त कर रहे थे। राज्य और मशीनरी आज भी वही हैं, लेकिन हम देख सकते हैं कि कैसे सिर्फ सरकार बदलने से बड़े बदलाव हो सकते हैं।

हमने चीनी मिलें बंद होने नहीं दी

बता दें कि सीएम ने आगे कहा कि प्रदेश में सिंचाई की व्यापक व्यवस्था की गई। हमने प्रदेश में कृषि विज्ञान केंद्र स्थापिक किए। कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की। इसका नतीजा हुआ कि दलहनी, तिलहनी फसलों के साथ अन्य फसलों का उत्पादन बढ़ा। पहले चीनी मिलें बंदी की कगार पर थीं। करोड़ों रुपये किसानों का बकाया था। हमने इसमें बदलाव किया। हमने चीनी मिलें बंद होने नहीं दी। इसके साथ ही छह मिलें स्थापित की है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज 177 लाख लीटर एथेनाल का उत्पादन प्रदेश में हो रहा है। हमने 14 लाख निजी नलकूपों को बिजली की निःशुल्क व्यवस्था देकर किसानों को समृद्ध बनाया। सरकार ने 2023-24 में गेहूं की खरीद के पहले करीब ढाई गुना खर्च किया। धान के क्रय में पहले की सरकारों की अपेक्षा 2017-2024 के बीच पांच गुना अधिक धान का मूल्य डीबीटी से किसानों के खाते में भेजी गई।

2017 से पहले न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी

सीएम ने कहा कि 2017 से पहले न बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी। हर दूसरे-तीसरे दिन दंगा होता था। आज प्रदेश में कानून का राज है। महाकुंभ इसका उहादारण है। इतने बड़े आयोजन के बाद बी एक भी घटना नहीं घटित हुई। प्रदेश वही है, लेकिन सरकार बदलने से बड़ा बदलाव आया है।

पारदर्शी व्यवस्था से सरकार ने एक लाख से अधिक पुलिस कार्मिकों की भर्ती पूरी की। हाल में 60 हजार और पुलिसकर्मियों की भर्ती पूरी हुई है। 2017 से पहले 10 जनपदों में पुलिस लाइन नहीं थी। बारक खराब पड़े थे। आज उन जिलों में या तो पुलिस लाइन का काम पूरा हो गया है, या निर्माणाधीन हैं।

Next Story