
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Underwater Train...
Underwater Train Project: दुबई से मुंबई तक की यात्रा वाया समंदर मात्र 2 घंटे में पूरी हो सकेगी, इसकी स्पीड जानकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली। भारत ने भी हाल ही में अंडरवॉटर मेट्रो के सफल संचालन में कामयाबी पा ली है। इस अंडरवॉटर मेट्रो को एक साल पहले देश में शुरू किया गया है। यह 520 मीटर लंबी सुरंग है, जो हावड़ा और कोलकाता को जोड़ती है। अब इस तरह से एक ऐसे प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। जिसके तहत दुबई से मुंबई तक की यात्रा मात्र 2 घंटे में पूरी हो सकेगी। जोकि देश के बड़े प्रोजेक्ट में शामिल हैं।
क्या है अंडरवॉटर मेट्रो प्रोजक्ट
नेशनल एडवाइजर ब्यूरो लिमिटेड ने इस प्रोजेक्ट के बारे में 6 साल पहले यूएई-इंडिया कॉन्क्लेव अबू-धाबी में दिया था। इस प्रोजेक्ट में अल्ट्रा-स्पीड फ्लोटिंग ट्रेनों के माध्यम से भारत के मुंबई को दुबई के फुजैराह से जोड़ने की योजना है। जिसकी रूपरेखा अब्दु्ल्ला शेही ने खींची है।
इस परियोजना का उद्देश्य द्विपक्षीय व्यापार को बढ़ावा देना है साथ ही फुजैराह बंदरगाह से भारत को तेल का निर्यात होगा और मुंबई के उत्तर में नर्मदा नदी से पानी को दुबई लाया जाएगा। इसके अलावा इस रूट पर ट्रेनें चलेंगी जिससे यात्री भी मुंबई से दुबई और दुबई से मुंबई आ जा सकेंगे। अंडरवॉटर मेट्रो की लंबाई लगभग 2000 किलोमीटर होगी और इसकी गति 600 किलोमीटर प्रति घंटे से लेकर 1000 किलोमीटर प्रति घंटे तक होगी।
भारत को मिलेगा प्रवेश द्वार
इस प्रोजेक्च के आने से भारत को अरब की खाड़ी में एक प्रवेश द्वार मिल जायेगा। नेशनल एडवाइजर ब्यूरो लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अल शेही का मानना है कि इस परियोजना के साथ, UAE यात्रियों और माल दोनों के लिए अरब की खाड़ी में भारत का प्रवेश द्वार बन जाएगा और यह यूएई की राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था के लिए एक रणनीतिक बदलाव होगा।
कितना हो सकता है खर्चा
इस प्रोजेक्ट की लागत का सटीक अनुमान अभी तक नहीं लगाया गया है क्योंकि यह योजना अभी अपने प्रारंभिक चरण में ही है। इस पर अभी काम चलना शुरू हुआ है। लेकिन चैनल टनल (यूके-फ्रांस) के बनने में लगे खर्चे के आधार पर इसका अनुमान लगाया जा सकता है। चैनल टनल की लागत 1994 में लगभग 21 बिलियन डॉलर (आज की कीमत में) थी। ये खर्च सिर्फ 50 किलोमीटर के लिए थी। इस लिहाज से मुंबई-दुबई की 2,000 किमी की दूरी को देखते हुए इस प्रोजेक्ट पर खरबों डॉलर का खर्च आ सकता है।