Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

अवैध प्रवासियों पर ट्रंप सरकार सख्त, नए वीडियो से मचा बवाल

Tripada Dwivedi
19 Feb 2025 10:57 AM IST
x

नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप शुरू से ही अवैध प्रवासियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए हैं। उन्होंने भारत सहित कई देशों के अवैध प्रवासियों को उनके मुल्क भेजा है। अब तक ट्रंप प्रशासन तीन प्लेन भरकर प्रवासी भारतीयों को भारत डिपोर्ट कर चुका है। इससे पहले, हथकड़ियों में बंधे भारतीयों की तस्वीरों और वीडियो ने काफी विवाद खड़ा किया था।

व्हाइट हाउस ने पोस्ट किया नया वीडियो

इस बीच व्हाइट हाउस ने 41 सेकंड का एक नया वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करने की तैयारी दिखाई गई है। वीडियो में पुलिस अधिकारियों को प्रवासियों को हथकड़ी लगाते हुए देखा जा सकता है।एयरपोर्ट पर हथकड़ियां और चेन रखी हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में डिपोर्ट किए जाने वाले प्रवासियों की तैयारी की झलक भी देखी जा सकती है। इस नए वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर अमेरिका की इमिग्रेशन नीति को लेकर बहस तेज हो गई है।

Next Story