Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

TRAIN HIJACK: पाकिस्तान में बीएलए ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को किया अगवा, बंधक बनाए गए करीब 120 यात्रियों को मारने की दी धमकी

Varta24 Desk
11 March 2025 4:45 PM IST
TRAIN HIJACK: पाकिस्तान में बीएलए ने जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को किया अगवा, बंधक बनाए गए करीब 120 यात्रियों को  मारने की दी धमकी
x

बलूचिस्तान। पाकिस्तान से एक बड़ी खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैक कर ली गई। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बलूचिस्तान के माच क्षेत्र में हथियारबंद लोगों ने क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला कर दिया। फिलहाल जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार यह हमला बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने किया है। संगठन ने ट्रेन में सवार 120 यात्रियों को बंधक बना लिया है।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को कुछ हथियारबंद लोगों ने पेहरो कुनरी और गदलार के बीच सुरंग नंबर आठ के पास रोक लिया। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक नौ कोच वाली इस ट्रेन में करीब 500 यात्री सवार हैं। बता दें कि बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) बलूचिस्तान की आजादी चाहता है और पाकिस्तान इस संगठन को खतरा मानता है।

Next Story