Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

आईपीएल 2025 टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल और बेंगलुरु के बीच होगी कांटे की टक्कर

Aryan
10 April 2025 11:01 AM IST
आईपीएल 2025 टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल और बेंगलुरु के बीच होगी कांटे की टक्कर
x

नई दिल्ली। आईपीएल 2025 टूर्नामेंट में दिल्ली कैपिटल और बेंगलुरु के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। बृहस्पतिवार शाम 7:30 बजे मैच शुरू होगा। मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने मैदान में जमकर पसीना बहाया। दोनों टीमों के कप्तान टॉस को अहम बता रहे हैं। इस मैच को देखने के लिए दर्शक भी भारी संख्या में आएंगे।


बेंगलुरु के मैदान में यह मैच खेला जाएगा। अंक तालिका में दिल्ली कैपिटल दूसरे स्थान पर है। दिल्ली कैपिटल के तीन मैचों में 6 अंक है। वह इस टूर्नामेंट में अब तक एक भी मैच नहीं हारी है। वही आरसीबी अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। उनके चार माचो में छह अंक है। आरसीबी ने अपने आखिरी मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराया था। वही दिल्ली कैपिटल में अपने आखिरी मैच में चेन्नई सुपर किंग को हराया था।

Next Story