
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 20 राज्यों व केंद्र...
20 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में अगले सात दिनों तक आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी, जानें इनमें क्या आपका राज्य भी है

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार की शाम अचानक तेज हवाओं के बाद हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहने, धूल भरी आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलर्ट
मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर से लेकर पूर्वी भारत के ओडिशा और पूर्वोत्तर के सभी राज्यों और केरल समेत 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग स्थानों पर अगले सात दिनों तक आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की आंशका भी जताई जा रही है।
आज भी अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार की शाम अचानक तेज हवाओं के बाद हुई बारिश से मौसम ठंडा हो गया। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए भी दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहने, तेज हवाएं चलने और बारिश का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग की चेतावनी
भारतीय मौसम विभाग ने शनिवार को भी गरज के साथ बिजली चमकने और धूल भरी आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। दिल्ली-एनसीआर में दिन में बादल छाए रहेंगे, जो शाम होते-होते और गहरे हो जाएंगे। मौसम विभाग ने बताया कि 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 37 से 39 डिग्री सेल्सियस और 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शुक्रवार को बारिश के बाद देर रात अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
दिल्ली NCR में भारी बारिश
शुक्रवार की शाम को दिल्ली-एनसीआर में आसमान में अचानक काले बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। बुराड़ी, रोहिणी, बादली, पंजाबी बाग, शाहदरा, विवेक विहार, पटेल नगर, आईटीओ और राजीव चौक समेत नोएडा और गाजियाबाद में भी गरज के साथ बारिश हुई। हांलाकि, बारिश और ठंडी हवा ने गर्मी से राहत दिला दिया। साथ ही गर्मी को भी शांत किया।