
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- अजय देवगन के फैंस का...
अजय देवगन के फैंस का इंतजार खत्म, रेड 2 का धमाकेदार ट्रेलर आया सामने, फैंस दिल खोलकर दे रहे हैं प्यार, जानें कब दस्तक देगी फिल्म

मुंबई। अजय देवगन के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है। फिल्म रेड 2 का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। रेड 2 में एक बार फिर अजय देवगन अमय पटनायक के रोल में नजर आने वाले हैं। लेकिन इस बार अजय देवगन का सामना रितेश देशमुख से होने वाला है। रेड 2 के ट्रेलर से ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में रितेश देशमुख एक करप्ट पॉलिटिशियन के रोल में नजर आने वाले हैं। वहीं इस ट्रेलर को फैंस जमकर प्यार दे रहे है।
बता दें कि रेड के आइकॉनिक सीन के साथ ट्रेलर की शुरुआत होती है, जिसमें अजय देवगन अपनी टीम के साथ रेड डालने जाते हैं। उनके पास दादा मनोहर भाई के नाम पर वॉरेंट होता है जबकि अजय की टीम दादा मनोहर भाई के घर में पूरी छानबीन करते हैं लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिलता है। वहीं रेड 2 में रेड की कहानी को भी दिखाया जाता है।
दरअसल, फिल्म के ट्रेलर में अजय देवगन को फुल फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं। वहीं रितेश देशमुख भी अपनी एक्टिंग से फैंस को काफी इंप्रेस करते दिख रहे हैं। ट्रेलर के अंत में अजय देवगन रितेश से कहते हुए दिख रहे हैं कि चक्रव्यूह में फंसोगे तो गुस्सा तो आएगा ही तो रितेश कहते हैं पांडव कब से चक्रव्यूह रचने लगे तो अजय कहते हैं मैंने कब कहा मैं पांडव हूं मैं तो पूरी महाभारत हूं।
फिल्म के ट्रेलर में आपको तमन्ना भाटिया का आइटम नंबर भी झलक दिखाई दे रहा है। फैंस ट्रेलर को काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं ये फिल्म 1 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। हालांकि अजय और रितेश के फैंस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।