Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

औरंगजेब की कब्र हटाने का मुद्दा गरमाया, एकनाथ शिंदे ने कहा- जो लोग औरंगजेब की प्रशंसा कर रहे हैं, वे 'देशद्रोही' हैं

Varta24 Desk
18 March 2025 12:00 PM IST
औरंगजेब की कब्र हटाने का मुद्दा गरमाया, एकनाथ शिंदे ने कहा- जो लोग औरंगजेब की प्रशंसा कर रहे हैं, वे देशद्रोही हैं
x

ठाणे। महाराष्ट्र में इन दिनों औरंगजेब की कब्र हटाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। यहां तक कि इसको लेकर दक्षिणपंथी संगठन मुगल बादशाह औरंगजेब की छत्रपति संभाजी नगर जिले में स्थित कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं। वहीं सोमवार की रात नागपुर में हिंसा हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए थे।

मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज 'दिव्य शक्ति' थे

बता दें कि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ठाणे जिले के डोंबिवली इलाके के घारदा चौक पर शिवाजी महाराज की घोड़े पर सवार प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा मराठा राजा की विरासत, उनके साहस और नेतृत्व का सम्मान करने के लिए स्थापित की गई है।

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा है कि जो लोग अभी भी औरंगजेब की प्रशंसा कर रहे हैं, वे 'देशद्रोही' हैं। औरंगजेब ने राज्य पर कब्जा करने की कोशिश की थी और कई अत्याचार किए थे। वहीं दूसरी ओर, मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज 'दिव्य शक्ति' थे। जो वीरता, बलिदान और हिंदुत्व की भावना के प्रतीक हैं।

Next Story