Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

स्वाति मालीवाल ने सीएम रेखा गुप्ता से जताईं बड़ी उम्मीदें, कहा- यमुना सफाई और भ्रष्टाचार पर हो सख्त कार्रवाई

Tripada Dwivedi
20 Feb 2025 1:33 PM IST
स्वाति मालीवाल ने सीएम रेखा गुप्ता से जताईं बड़ी उम्मीदें, कहा- यमुना सफाई और भ्रष्टाचार पर हो सख्त कार्रवाई
x

नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ उन्हें चुना है। मुझे उम्मीद है कि वह उन उम्मीदों पर खरी उतरेंगी।

वहीं, स्वाति मालीवाल ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि अरविंद केजरीवाल ने अपने ही शुरू किए गए आंदोलन को धोखा दिया। वह भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन उनकी ही सरकार में घोटाले सामने आए। 2016 की सीएजी रिपोर्ट आज तक विधानसभा में पेश नहीं की गई।

मालीवाल ने दिल्ली सरकार से जल्द से जल्द यमुना नदी की सफाई का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि पिछले 10 सालों में यमुना नाले में तब्दील हो गई है। इसे पुनर्जीवित करना बेहद जरूरी है।

Next Story