Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

मुठभेड़ में ढेर हुआ झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू, जानें कैसे पूरी तरह फिल्मी स्टाइल में हुआ एनकाउंटर!

Tripada Dwivedi
11 March 2025 12:08 PM IST
मुठभेड़ में ढेर हुआ झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू, जानें कैसे पूरी तरह फिल्मी स्टाइल में हुआ एनकाउंटर!
x

रांची। झारखंड पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। यह एनकाउंटर मंगलवार सुबह पलामू में हुआ, जब रांची पुलिस उसे रायपुर से पूछताछ के लिए रिमांड पर रांची ला रही थी।

कैसे हुआ एनकाउंटर?

पुलिस की गाड़ी पलामू में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। अमन साहू मौका पाकर पुलिस का हथियार छीनकर भागने लगा। पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की तो उसने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे एनकाउंटर में मार गिराया।

अमन साहू रांची के ठाकुरगांव के मतबे गांव का रहने वाला था। 2013 में उसने अपना गैंग बनाया और अपराध की दुनिया में कुख्यात हो गया। झारखंड में रंगदारी, हत्या, एक्सटॉर्शन समेत 100 से ज्यादा मामले दर्ज थे। पहले वह हार्डकोर नक्सली था, लेकिन बाद में खुद का गिरोह बनाकर अपराधी बन गया। वह सोशल मीडिया पर हथियार लहराते हुए कई तस्वीरें पोस्ट करता था।

कहा जा रहा है कि अमन साहू को यूपी पुलिस के स्टाइल में मारा गया। यह एनकाउंटर अतीक अहमद के बेटे असद और गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर जैसा बताया जा रहा है।

Next Story