Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

9 महीने बाद सुनीता विलियम्स ने धरती पर रखा कदम, भारत में भी खुशी का माहौल

Aryan
19 March 2025 9:25 AM IST
9 महीने बाद सुनीता विलियम्स ने धरती पर रखा कदम, भारत में भी खुशी का माहौल
x

नई दिल्ली। अंतरिक्ष यान से 9 महीने बाद सुनीता विलियम्स ने अपनी टीम के सदस्यों के साथ धरती पर कदम रखा। धरती पर कदम रखते ही भारत में भी खुशी का माहौल है। पृथ्वी पर आने के साथ ही सुनीता विलियम्स ने अपना हाथ दिखाकर वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन किया।

भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 286 दिनों के बाद धरती पर वापस लौट आई हैं। अंतरिक्ष एजेंसी- नासा के वैज्ञानिकों के मुताबिक सुनीता और बैरी विल्मोर को लेकर लौट रहा यान तड़के 3.27 बजे अमेरिका के फ्लोरिडा में समुद्र तल पर उतारा। अलेक्जेंडर गोरबुनोव फ्लोरिडा के तल्हासी में स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर वापस लौटे। इस दौरान सुनीता विलियम्स, निक हेग, बुच विल्मोर और रोस्कोस्मोस फ्लोरिडा के तल्हासी में स्पेसएक्स ड्रैगन अंतरिक्ष यान से पृथ्वी पर वापस लौटे।


सुनीता विलियम्स का अंतरिक्ष मिशन 5 जून 2024 को शुरू हुआ था, जो केवल 8 दिनों का था, लेकिन तकनीकी समस्याओं के कारण वे और उनके साथी बुच विल्मोर, निक हेग और रोस्कोस्मोस 9 महीने तक अंतरिक्ष में फंसे रहे।

अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के बाद, हड्डियों और मांसपेशियों पर काफी बुरा असर पड़ सकता है। इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (आईएसएस) में अंतरिक्ष यात्री माइक्रोग्रैविटी (यानि गुरुत्वाकर्षण की कमी) में तैरते हैं, जो उनके शरीर पर असर डालता है।

Next Story