
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- Start-Up : कीटनाशक...
Start-Up : कीटनाशक स्प्रेयर से किसानों का मिल रहा अब ये लाभ, बिल गेट्स ने भी आजमाया

नई दिल्ली। भारतीय इंजीनियर योगेश गवांडे के स्टार्टअप कीटनाशक स्प्रेयर से किसानों को बड़ी संख्या में लाभ मिल रहा है। हाल ही में अपने भारत दौरे के दौरान इस मशीन पर अपना हाथ अपनाया।
क्या है कीटनाशक स्प्रेयर के फायदे?
योगेश गवांडे ने पहली बार अपने इंजीनियरिंग कोर्स के दौरान एक प्रोजेक्ट के तहत ये स्प्रेयर बनाया था। इस स्प्रेयर की मदद से किसानों को कीटनाशकों के छिड़काव के लिए अपनी पीठ पर भारी रासायनिक टैंक ढोने की जरूरत नहीं पड़ती। अब पहियों पर चलने वाले इस उपकरण की मदद से एक ही समय में फसलों की चार पंक्तियों पर रसायनों का छिड़काव किया जा सकता है। बड़े पेड़ों को कवर करने के लिए स्प्रेयर की ऊंचाई 12-14 फीट तक व्यवस्थित की जा सकती है। नोजल का दबाव भी व्यवस्थित किया जा सकता है और इसलिए ज्यादा दबाव के कारण फसल को नुकसान नहीं होता है।
शुरुआत में योगेश ज्यादा लोगों तक इस स्प्रेयर को नहीं पहुंचा सके। फिर उन्हें मराठवाड़ा एक्सेलेरेटर फॉर ग्रोथ एंड इनक्यूबेशन काउंसिल (मैजिक) से सहायता मिली। अब यह स्प्रेयर 22 राज्यों में बेचा जाता है, साथ ही उन्हें विदेश से भी ऑडर मिल रहे हैं। अभी तक वह 500 से ज्यादा स्प्रेयर बेच चुके हैं।
बिल गेट्स ने भी आजमाया
योगेश गवांडे बिल गेट्स फाउंडेशन से जुड़े हुए हैं। बिल गेट्स के भारत दौरे के दौरान दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI) में यह स्प्रेयर उन्हें दिखाया गया। गेट्स ने कीटनाशक स्प्रेयर पर अपने हाथ आजमाए और इसे लेकर कई सवाल भी पूछे।