
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- 'इंडियाज गॉट लैटेंट'...
'इंडियाज गॉट लैटेंट' शो विवाद के बीच कूदे स्टैंडअप कॉमेडियन तन्मय भट्ट, रणवीर पर ली चुटकी, जानें क्या कहा

मुंबई। रणवीर अल्लाहबादिया इन दिनों 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में आपत्तिजनक टिप्पणी के चलते चर्चा में हैं। जिसके बाद उनके खिलाफ शिकायत दर्ज की गईं। महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने रणवीर पेश हुए और बयान दर्ज कराए। इस बीच स्टैंडअप कॉमेडियन तन्मय भट्ट ने रणवीर और समय रैना की कंट्रोवर्सी पर बात की है। दरअसल अपने यूट्यूब वीडियो में उन्होंने यूट्यूबर पर चुटकी लिया है।
रिएक्शन वीडियो में मजाकिया अंदाज में किया रिएक्ट
बता दें रणवीर अल्लाहाबादिया विवाद के बाद तन्मय भट्ट ने यूट्यूब रिएक्शन वीडियो में मजाकिया अंदाज में रिएक्ट किया है। उन्होंने खुलासा किया कि यह विवाद शुरू होने से पहले रणवीर को एक फिटनेस मीम रिएक्शन वीडियो में शामिल होने के लिए बुलाया था। हालांकि, तब से रणवीर चुप हो गए हैं और उन्होंने अब तक उनके मैसेज का कोई जवाब नहीं दिया है। तन्मय भट्ट के इस वीडियो में रोहन जोशी, कौस्तुभ अग्रवाल, पीयूष शर्मा, कुशाग्र श्रीवास्तव और रवि गुप्ता जैसे अन्य स्टैंड-अप सितारे भी शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि रोहन, कौस्तुभ और रवि इससे पहले समय रैना के शो 'इंडियाज गॉट लैटेंट' में भी आ चुके हैं। वहीं दर्शक के कमेंट में लिखा था, क्या आप रिएक्शन एपिसोड करते रहना पसंद करेंगे या रणवीर को एक बार लाकर इसे खत्म कर देंगे'?