
- Home
- /
- मुख्य समाचार
- /
- SRK House: फैंस के लिए...
SRK House: फैंस के लिए शाहरुख खान के बंगले में रहने का सुनहरा मौका, जानें कितना होगा एक रात का किराया

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान अपने फैंस को एक तोहफा देने वाले हैं, जिसमें शाहरुख के प्रशंसकों को उनका लाइफस्टाइल जीने का मौका मिलेगा। दरअसल, कैलिफोर्निया के बेवर्ली हिल्स में एसआरके का आलीशान बंगला किराए पर उपलब्ध है। लेकिन इसके लिए आपको लाखों रुपये खर्च करने होंगे।
कितना है शानदार बंगले का किराया?
शाहरुख का बेवर्ली हिल्स हाउस रोडियो ड्राइव से कुछ मिनट की दूरी पर है। इस आलीशान बंगले में मेहमान शानदार सुविधाओं का अनुभव कर सकते हैं। शाहरुख ने साल 2019 में अपने इस घर की सुंदर तस्वीरें एक्स पर साझा की थीं। इस घर में स्विमिंग पूल, जकूजी, निजी केबिन और टेनिस कोर्ट उपलब्ध है। साथ ही बंगले का अंदरूनी हिस्सा भी बेहद शानदार है। यह आधुनिक और पुराने डियाइन का मिश्रण है, जिसकी सफेद और बेज रंग की दीवारें शांती का एहसाह कराती हैं। इसके अलावा घर का शानदार फर्नीचर, खूबसूरत कलाकृतियां, पेंटिंग्स और आइने इसे और भी सुंदर बनाते हैं। जो लोग इस आलीशान घर में रहने का अनुभव करना चाहते हैं, उनके लिए इसका एक रात का किराया 1 लाख 96 हजार रुपये है।
एसआरके के अन्य आलीशान घर
शाहरुख खान के मशहूर घर ‘मन्नत’ की तो अक्सर चर्चा होती ही रहती है। मुंबई में मौजूद उनका यह आलीशान बंगला भारत के सबसे महंगे घरों में से एक माना जाता है। इसके अलावा विदेशों में एसआरके के और भी कई घर हैं। इनमें लंदन के पार्क लेन में एक आलीशान फ्लैट, दुबई के पाम जुमेराह में एक शानदार विला और अलीबाग में एक फार्महाउस शामिल हैं।