Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें तेज! भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक होगा रविवार

Tripada Dwivedi
8 March 2025 3:20 PM IST
रोहित शर्मा के संन्यास की अटकलें तेज! भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक होगा रविवार
x

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के लिए रविवार का दिन बेहद खास होने वाला है। एक ओर जहां टीम इंडिया लगातार दूसरा ICC टूर्नामेंट जीतकर इतिहास रचने और फैंस को खुश करने की कोशिश करेगी। वहीं, दूसरी ओर कप्तान रोहित शर्मा अपने प्रशंसकों को बड़ा झटका दे सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, टीम इंडिया फाइनल जीते या हारे रोहित शर्मा ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को विराम देने का मन बना लिया है। शुक्रवार को नेट प्रैक्टिस के बाद रोहित और विराट कोहली के बीच करीब 40 मिनट तक बातचीत हुई। इस चर्चा से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा ने अपने भविष्य को लेकर विराट से चर्चा की है।


गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद रोहित शर्मा ने इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। अब ऐसी अटकलें हैं कि वह वनडे और टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस खबर पर मोहर लग सकती है, जिससे भारतीय क्रिकेट में एक नया दौर शुरू होगा।


करियर की शुरुआत और संघर्ष

रोहित शर्मा ने 23 जून 2007 को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच के जरिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। यह मैच 2007 फ्यूचर कप का हिस्सा था, जिसमें दक्षिण अफ्रीका भी शामिल था। हालांकि, इस मुकाबले में उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला, क्योंकि भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की थी।


शुरुआती करियर में रोहित का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, लेकिन साल 2013 उनके लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुआ। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें ओपनिंग करने का मौका दिया और इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।


2013 में अजीत अगरकर के संन्यास के बाद, रोहित शर्मा इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस के कप्तान बने। उनके नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने कई खिताब जीते, जिससे वह IPL के सबसे सफल कप्तानों में से एक बन गए। 2013-14 के सीजन में रोहित को टीम का स्थायी कप्तान बनाया गया और उन्होंने अपनी कप्तानी से मुंबई इंडियंस को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

अगर रोहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहते हैं, तो यह निश्चित रूप से भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ा बदलाव होगा। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या रविवार को वह कोई बड़ा ऐलान करेंगे।

Next Story