Begin typing your search above and press return to search.
मुख्य समाचार

'जटाधारा' से सोनाक्षी सिन्हा साउथ इंडस्ट्री में करेंगी डेब्यू, फिल्म का पहला पोस्टर जारी

Varta24 Desk
8 March 2025 5:09 PM IST
जटाधारा से सोनाक्षी सिन्हा साउथ इंडस्ट्री में करेंगी डेब्यू, फिल्म का पहला पोस्टर जारी
x

मुंबई। बॉलीवुड में राज करने के बाद सोनाक्षी सिन्हा अब साउथ सिनेमा अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली है। दरअसल आज महिला दिवस के अवसर पर सोनाक्षी के फैंस को तोहफा दे दिया है। उनकी पहली साउथ फिल्म का पोस्टर शेयर किया गया है। सुपरनैचुरल फैंटेसी थ्रिलर फिल्म 'जटाधारा' से साउथ डेब्यू कर रही हैं। इसके साथ ही मेकर्स ने फिल्म का आधिकारिक ऐलान किया है।

'जटाधारा' पौराणिक कथाओं पर आधारित

बता दें जीस्टूडियोज के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इसमें फिल्म से सोनाक्षी सिन्हा का लुक शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, इस महिला दिवस पर 'जटाधारा' में शक्ति और सामर्थ्य का प्रकाश स्तंभ उभर रहा है। आगे लिखा है, सोनाक्षी सिन्हा का स्वागत है। वहीं फिल्म के पोस्टर में सोनाक्षी दमदार लुक में नजर आ रहीं हैं। सोनाक्षी के इस लुक को काफी पसंद किया जा रहा है।

यह 'जटाधारा' तेलुगु फिल्म है। इसमें सोनाक्षी के साथ सुधीर बाबू भी नजर आने वाले हैं। ‘जटाधारा’का मुहूर्त पूजन हाल ही में हैदराबाद के एक मंदिर में किया गया था। यह एक्शन और सस्पेंस से भरपूर फिल्म बताई जा रही है। 'जटाधारा' पौराणिक कथाओं पर आधारित फिल्म है।

Next Story